दर्द चिकित्सा का सम्मेलन ‌‘PINSCOPE 2026‌’ संपन्न

फेशिया आधारित क्रोनिक दर्द पर विशेषज्ञों ने की चर्चा, आधुनिक उपचार पद्धतियों पर हुआ मंथन

    03-May-2026
Total Views |
hghj 
 
पुणे, 2 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ पेन, पुणे द्वारा आयोजित पहला वार्षिक सम्मेलन P INSCOPE 2026 चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया. यह सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2026 को दो दिनों तक आयोजित किया गया. पहले दिन कार्यक्रम भारती हॉस्पिटल में आयोजित हुआ, जबकि दूसरे दिन का आयोजन नगर रोड स्थित होटल फोर पाइंट्स में किया गया. इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय फेशिया से जुड़ा क्रोनिक दर्द रखा गया, जो आधुनिक दर्द चिकित्सा में तेजी से उभरता हुआ और अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन मायो- फेशियल यूएसजी वर्कशॉप से हुई, जिसमें 10 स्टेशन और 20 विशेषज्ञ फैकल्टी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया. इसके साथ ही बायोकाइनेटिक्स, प्रोलोथेरेपी, ड्राय नीडलिंग, रीजनरेटिव मेडिसिन और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन जैसे उन्नत विषयों पर मास्टरक्लासेस आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने भाग लिया. सम्मेलन के दूसरे दिन इटली के प्रसिद्ध दर्द विशेषज्ञ डॉ. पियरफ्रांसेस्को फुस्को ने फेशिया की भूमिका और क्रोनिक दर्द के उपचार में उसके महत्व पर अपने अनुभव साझा किए. उनके सत्र को प्रतिभागियों ने विशेष रुचि के साथ सुना. आयोजन समिति में आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा भालेराव, आयोजन सचिव डॉ. संजोग मेकेवार, वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. वर्षाली केनिया और कोषाध्यक्ष डॉ. अनमोल मेंदनकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक संवाद को बढ़ावा देना, नवीन चिकित्सा तकनीकों को प्रोत्साहित करना और आधुनिक अवधारणाओं को प्रभावी उपचार पद्धतियों में परिवर्तित करना था. P INSCOPE-2026 के माध्यम से पुणे ने दर्द चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया है.