70 वर्षाें तक बाजार की सेवा करने वाले गुणाजी खाेपड़े सम्मानित

    03-May-2026
Total Views |
 

bazar 
 
जिस उम्र में लाेग विश्राम करते हैं, उस उम्र में भी अपने कठिन परिश्रम से बाजार काे जीवंत रखने वाले एक वरिष्ठ श्रमिक का विशेष सम्मान शुक्रवार पेठ में व्यापारी महामंडल की ओर से किया गया.इस अवसर पर बाजार में पिछले 70 वर्षाें से हाथगाड़ी खींचने का काम करने वाले गुणाजी कालुराम खाेपड़े (उम्र-85 वर्ष) काे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.व्यापारी महामंडल के अध्यक्ष सुरेश जैन और सभी पदाधिकारियाें की उपस्थिति में गुरुवार (30 अप्रैल) काे यह समाराेह संपन्न हुआ. इस दाैरान प्रवीण जैन, संजय परमार, दीपक जैन, चेतन पटेल, लालजी पटेल, अशाेक सारडा सहित बाजार के कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे.गाैरतलब है कि, गुणाजी खाेपड़े ने 15 वर्ष की आयु से बाजार में हमाल के रूप में काम करना शुरू किया था. आज 85 वर्ष की आयु पूरी हाेने के बावजूद, उनकी काम के प्रति निष्ठा रत्ती भर भी कम नहीं हुई है. महामंडल के अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि, गुणाजी काका केवल एक मजदूर नहीं हैं, बल्कि वे इस बाजार का चलता-फिरता इतिहास हैं. उनकी ईमानदारी और मेहनत से कई व्यापारियाें काे बड़ा आधार मिला है.