छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट : चार जवान शहीद

    03-May-2026
Total Views |
 
 

CH 
 
 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल ऑपरेशन के दाैरान बड़ा हादसा हुआ है. शनिवार काे आईईडी निष्क्रिय करने के दाैरान जाेरदार विस्फाेट हुआ, जिसमें डीआरजी के चार जवान शहीद हाे गए. धमाका इतना तेज था कि माैके पर माैजूद जवानाें काे संभलने का माैका तक नहीं मिला. हादसे में घायल जवानाें का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चाेटाें के कारण 3 जवानाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया. वहीं, घायल जवान परमानंद काेर्राम काे बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट गया था, जहां इलाज के दाैरान उन्हाेंने भी दम ताेड़ दिया. तीन अन्य शहीद जवानाें के नाम हैं- इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, काॅन्स्टेबल कृष्णा काेमरा व काॅन्स्टेबल संजय गढपाले.डीआरजी टीम प्रदेश के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियाें के छिपाए गए डंप की तलाश में निकली थी. इस दाैरान आईईडी काे हटाने की काेशिश में अचानक ब्लास्ट हाे गया, जिससे तीन जवान वीरगति काे प्राप्त हाे गए. कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है. घटना के बाद सुरक्षा बलाें ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है. पूरे इलाके काे घेर लिया है,