शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने अपील की है कि, जनगणना-2027 का पहला चरण शुक्रवार, 1 मई से पूरे राज्य में शुरू हाेगा और नागरिकाें काे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए्.उन्हाेंने पुलिस प्रशिक्षण मैदान में महाराष्ट्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी.इस अवसर पर उन्हाेंने ‘महाराष्ट्र दिवस’ और ‘मजदूर दिवस’ की शुभकामनाएं दीं.इस समाराेह में संभागीय आयुक्त डाॅ.चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, जिला पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतीश राऊत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
मिसाल ने राज्य की सामाजिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख किया.उन्हाेंने कहा कि, महात्मा ज्याेतिबा फुले की 200वीं जयंती, संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती और महाड चवदार झील सत्याग्रह की शताब्दी पर सामाजिक समता और समरसता का वर्ष मनाया जा रहा है.उन्हाेंने कहा कि, महिलाओं कसम्मान, बच्चाें की सुरक्षा और वंचित वर्गाें का विकास ही वास्तविक प्रगति है. उन्हाेंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल, वृक्ष और मिट्टी के संरक्षण का भी आह्वान किया. इस अवसर पर पुणे की महापाैर मंजूषा नागपुरे, विधायक भीमराव तापकीर, पुणे मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम व पीएमआरडीए आयुक्त डाॅ.अभिजीत चाैधरी उपस्थित थे.