मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 11 लाेगाें के शव बरामद किए जा चुके हैं. तीन बच्चाें समेत 2 लाेग अभी भी लापता हैं, जिनका शनिवार देर शाम तक काेई सुराग नहीं मिल सका था. तेज बारिश के कारण शुक्रवार काे सर्च ऑपरेशन राेकना पड़ा था. शनिवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर सर्चिंग शुरू की गई.हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर राेक लगा दी है.
क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी समेत तीन लाेगाें की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है.मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने कहा है कि इस मामले में दाेषियाें काे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एमपी टूरिज्म का पर्यटकाें से भरा क्रूज डूब गया था. इस पर लगभग 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लाेगाें की ही कटी थी. हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ.