12वीं में 89.79 प्रतिशत विद्यार्थी पास

    03-May-2026
Total Views |
 

HSC 
 
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयाेजित बारहवीं परीक्षा का परिणाम शनिवार (2 मई) काे घाेषित किया गया.महाराष्ट्र में बारहवीं परीक्षा का परिणाम इस वर्ष कई मायनाें में चर्चा का विषय बन गया है.कुल 14,33,058 विद्यार्थियाें में से 12,86,843 विद्यार्थियाें ने सफलता हासिल करते हुए 89.79 प्रतिशत का परिणाम दर्ज किया, हालांकि पिछले वषकी तुलना में यह आंकड़ा लगभग 2 प्रतिशत कम रहा है. नकल पर नियंत्रण के सख्त उपायाें के कारण परिणाम में यह गिरावट देखने काे मिली है, लेकिन इसके बावजूद छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्राें काे पीछे छाेड़ दिया है. जहां 93.15 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं केवल 86.80 प्रतिशत छात्र ही सफल हाे सके.विभागीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा देखने काे मिली, जिसमें काेंकण विभाग ने अव्वल स्थान प्राप्त किया. पुणे विभाग दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अमरावती, नासिक और मुंबई विभाग क्रमशः तीसरे, चाैथे और पांचवें स्थान पर रहे. दूसरी ओर, लातूर विभाग का परिणाम सबसे कम 84.14 प्रतिशत दर्ज किया गया.
 
पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्णता का प्रतिशत 2.09 प्रतिशत कम हुआ है. पिछले छह वर्षाें में इस वर्ष का परिणाम सबसे कम है. नकल पर नियंत्रण रखने के कारण इस वर्ष का परिणाम तुलनात्मक रूप से कम रहा है. उत्तीर्ण विद्यार्थियाें में लड़कियाें का प्रतिशत लड़काें से 6.35 प्रतिशत अधिक है.राज्य मंडल के अध्यक्ष डाॅ. त्रिगुण कुलकर्णी ने शनिवार काे मंडल मुख्यालय में आयाेजित पत्रकार परिषद में परिणाम घाेषित किया. इस अवसर पर राज्य के शिक्षा आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह, मंडल के सचिव डाॅ. दीपक माली तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.राज्य में नाै विभागीय मंडल हैं और विज्ञान, कला, वाणिज्य, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और आईटीआई शाखाओं के लिए कुल 14,33,058 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. इनमें से 12,86,843 विद्यार्थी (89.79 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए हैं.
 
काेंकण विभाग का परिणाम सबसे अधिक 94.14 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम परिणाम लातूर विभाग का 84.14 प्रतिशत रहा. पुणे विभाग का परिणाम 91.25 प्रतिशत और मुंबई विभाग का 90.08 प्रतिशत रहा.लड़कियाें की उत्तीर्णता 93.15 प्रतिशत है, जबकि लड़काें की उत्तीर्णता 86.80 प्रतिशत है. इस प्रकार लड़कियाें की उत्तीर्णता लड़काें से 6.35 प्रतिशत अधिक है. पुनर्परीक्षा के लिए 50,346 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 18,349 विद्यार्थी (36.44 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए हैं. राज्य में विज्ञान शाखा का उत्तीर्णता प्रतिशत सबसे अधिक रहा है. विज्ञान शाखा के 7,35,102 विद्यार्थी (96.44 प्रतिशत), कला शाखा के 2,67,300 विद्यार्थी (78.02 प्रतिशत), वाणिज्य शाखा के 2,60,408 विद्यार्थी (87.03 प्रतिशत), व्यावसायिक पाठ्यक्रम के 20,481 विद्यार्थी (82.74 प्रतिशत) और आईटीआई के 3,542 विद्यार्थी (81.78 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए हैं.
 
पुणे विभाग में 2,41,826 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,20,680 विद्यार्थी (91.25 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए.मुंबई विभाग में 3,23,501 विद्यार्थी परीक्षामें शामिल हुए थे, जिनमें से 2,91,415 विद्यार्थी (90.08 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए.पुणे विभाग में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21,547 विद्यार्थी हैं, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हाेने वाले विद्यार्थियाें की संख्या 62,486 है. द्वितीय श्रेणी में 1,05,992 विद्यार्थी तथा उत्तीर्ण श्रेणी में 30,655 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.