बावधन, 2 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) यहां के वारजे निवासी वरिष्ठ सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता श्री सचिन दशरथ दांगट-पाटील व श्रीमती मनीषा की सुपुत्री चि. सौ. कां. वैष्णवी का शुभविवाह बावधन निवासी प्रतिष्ठित श्री राजेंद्र बाळनाथ भुंडे-पाटील व श्रीमती योगिता के सुपुत्र चि. कुलजीत के साथ गुरूवार, 30 अप्रैल की शाम को बावधन स्थित मुहूर्त लॉन्स में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार, सामाजिक तथा राजनैतिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.