भायंदर में अग्रवाल उच्च शिक्षित युवक- युवती परिचय सम्मेलन 17 मई काे हाेगा

    03-May-2026
Total Views |
 

Marriage 
 
मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन की भायंदर समिति द्वारा समाज के उच्च शिक्षित युवक-युवतियाें के लिए एक विशेष परिचय सम्मेलन का आयाेजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रविवार, 17 मई 2026 काे भायंदर (पूर्व) स्थित ब्लूमून क्लब, एम.बी. राेड में आयाेजित हाेगा.संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हाेगा. इस आयाेजन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें केवल उच्च शिक्षा प्राप्त प्रत्याशी जैसे सीए, सीएस, डाॅक्टर, पायलट, इंजीनियर, एमबीए, वकील, आर्किटेक्ट, ग्रेजुएट और पाेस्ट ग्रेजुएट युवक-युवतियां ही शामिल हाेंगे. संस्था के पदाधिकारियाें ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में पंजीकरण हाे चुके हैं. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विवाह याेग्य युवक-युवतियाें और उनके परिवाराें के बीच सीधे संवाद काे सुगम बनाना है, ताकि वे अपनी पसंद और याेग्यता के अनुसार सही जीवनसाथी का चुनाव कर सकें.