मैं जाति और धर्म के नाम पर राजनीति में विश्वास नहीं करता : नितिन गड़करी

    03-May-2026
Total Views |
 
 

NG 
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने वालाें काे कड़े शब्दाें में चेतावनी दी है.नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयाेजित एक कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने स्पष्ट किया कि वे समाज काे बांटने वाली राजनीति में रत्ती भर भी विश्वास नहीं रखते.गडकरी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सरकार की सुविधाओं और विकास कार्याें का लाभ सभी काे समान रूप से मिलता है. उन्हाेंने उदाहरण देते हुए समझाया कि देश में हिंदू हाे या मुसलमान, सभी काे गैस, पेट्राेल और डीजल एक ही कीमत पर मिलता है. जब सार्वजनिक सुविधाओं के वितरण में काेई भेदभाव नहीं है, ताे राजनीति में जातिवाद का मुद्दा उठाना पूरी तरह निराधार और गलत है.जाति आधारित राजनीति करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा कि जनता ने अब ऐसे पाखंडी चेहराें काे पहचान लिया है. उन्हाेंने तंज कसा कि कई नेता मंचाें पर ताे जातिवाद के नारे लगाते हैं, लेकिन निजी ताैर पर अपने परिवार के लिए टिकट मांगते फिरते हैं.