पुणे के निर्यातकाें काे बड़ा लाभ मिलेगा

    03-May-2026
Total Views |
 
 
 
Pune
भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय व्यापार संबंधाें काे नई ऊंचाई देते हुए आयात-निर्यात नीति पर एक महत्वपूर्ण समझाैते पर हस्ताक्षर किए हैं.इस ऐतिहासिक कदम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उअखढ (केंट) के पुणे जिलाध्यक्ष विकास मुंदड़ा ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे भारत के निर्यातकाें काे काफी लाभ हाेगा.मुंदड़ा ने बताया कि, इस समझाैते की वजह से न्यूजीलैंड के बाजाराें में भारतीय उत्पादाें के लिए अब राह आसान हाेगी.साथ ही कृषि, वस्त्र और मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्राें में आयात शुल्क कम हाेनेकी संभावना है.
 
पुणे के ऑटाेमाेबाइल, आईटी और कृषि-प्रसंस्करण उद्याेगाें के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.इस समझाैते से स्थानीय व्यापारियाें काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही दाेनाें देशाें के बीच लाॅजिस्टिक्स और पेपरवर्क काे डिजिटल और सरल बनाया जाएगा.विकास मुंदड़ा ने कहा, यह समझाैता न केवल देश की अर्थव्यवस्था काे मजबूती देगा, बल्कि पुणे के छाेटे और मध्यम उद्यमियाें के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खाेलेगा. हम इस पहल के लिए सरकार का अभिनंदन करते हैं.