मुंबई, 2 मई (वि.प्र.) मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन की भायंदर समिति द्वारा समाज के उच्च शिक्षित युवक-युवतियों के लिए एक विशेष परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रविवार, 17 मई 2026 को भायंदर (पूर्व) स्थित ब्लूमून क्लब, एम.बी. रोड में आयोजित होगा. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगा. इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें केवल उच्च शिक्षा प्राप्त प्रत्याशी जैसे सीए, सीएस, डॉक्टर, पायलट, इंजीनियर, एमबीए, वकील, आर्किटेक्ट, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवक-युवतियां ही शामिल होंगे. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में पंजीकरण हो चुके ह्ैं. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाना है, ताकि वे अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार सही जीवनसाथी का चुनाव कर सकें.
समाज से जुड़ने की अपील संस्था के पुरुषोत्तम कामठीया और नंदु पोद्दार ने सभी अग्रबंधुओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम की जानकारी अपने रिश्तेदारों और परिचितों को दें, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सक्ें. वहीं, संदीप चीरानिया और नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज के व्यस्त समय में यह प्लेटफॉर्म बच्चों का विवाह समय पर तय करने का एक सार्थक और प्रभावशाली माध्यम है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेकर अपनें बच्चों का विवाह समय पर करने का सार्थक प्रयास करे. पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 9699054544, 9920646646 पर संपर्क किया जा सकता है.