बंगाल में 15 बूथाें पर दाेबारा मतदान में 87% वाेट

    03-May-2026
Total Views |
 
 

vote 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार काे दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम क्षेत्राें में 15 मतदान केंद्राें पर दाेबारा वाेटिंग हुई. चुनाव आयाेग के आंकड़ाे के अनुसार, यहां रिकाॅर्ड 87 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. बंगाल सहित पांच राज्याें के विधानसभा चुनावाें के परिणाम कल यानी 4 मई काे आएंगे. बहरहाल, डायमंड हार्बर के बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर शनिवार सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. कई स्थानाें पर भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. डायमंड हार्बर के फालता में स्थानीय लाेगाें नपुलिस पर लाठीचार्ज करने का आराेप लगाया. इन लाेगाें का कहना है कि वाेट डालने के बाद उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया और मारपीट की है, जब वे इसका शांति से विराेध कर रहे थे ताे पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया. कई लाेगाें काे पैर में, सिर में और हाथ में चाेट आई है.