भारती अस्पताल में मनाया ‘विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस’
सुरक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर, रक्तदान शिविर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन
30-May-2026
Total Views |
पुणे, 29 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वेिश आपातकालीन चिकित्सा दिवस 27 मई को मनाया जाता है. इस वर्ष की वैेिशक थीम ‘आपातकालीन चिकित्सा टीमों के लिए सुरक्षित स्थान- हिंसा रोकें’ थी. इस विषय के माध्यम से यह रेखांकित किया गया कि जब कोई मरीज आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचता है, तब होने वाली हिंसा एक महत्वपूर्ण समस्या है. इसलिए चिकित्सा टीम की सुरक्षा के लिए अस्पताल द्वारा बनाए गए नियम और उपलब्ध कराई गई सुरक्षित व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. मरीजों के परिजनों की तीव्र भावनाओं और अस्पताल के नियमों के बीच संतुलन बनाकर उपचार किया जाना आवश्यक है. इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है. दुर्घटना और हृदयाघात जैसी आपातकालीन स्थितियों में रक्त का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारती अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए ईएम वॉरजोन नामक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके माध्यम से भावी डॉक्टरों की त्वरित निर्णय क्षमता और आपातकालीन चिकित्सा संबंधी कौशलों का परीक्षण किया गया. कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशिका डॉ. अस्मिता जगताप ने अपने संदेश में पूरी टीम की सराहना की और जीवन बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय ललवाणी, प्राचार्य डॉ. मंदार करमरकर, विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्कर शाह तथा क्लीनिकल हेड डॉ. ेशेता त्यागी ने समाज में आपातकालीन चिकित्सा के महत्व और समय पर मिलने वाले उपचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.अस्पताल प्रशासन ने इस अवसर पर आपातकालीन विभाग की टीम के साहस, समर्पण और निष्ठा को सलाम किया.