टाटा ऑटोकॉम्प-विश्वकर्मा एकेडमी के ईवी डिप्लोमा का पहला बैच सफल

विद्यार्थियों को चाकण प्लांट में सर्टीफिकेट प्रदान : उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

    31-May-2026
Total Views |
bfsb 
बिबवेवाड़ी, 30 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे शहर की अग्रणी वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी और टाटा ऑटोकॉम्प गोशन ग्रीन एनजी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित टाटा ऑटोकॉम्प-वीयू एकेडमी डिप्लोमा कोर्स ऑन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पहले बैच का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह पुणे के चाकण स्थित कंपनी के प्लांट में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. वर्ष 2024 में प्रारंभ किए गए इस दो वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम को उद्योग क्षेत्र के पेशेवरों को उन्नत ईवी तकनीक और भविष्य की मोबिलिटी प्रणालियों में दक्ष बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम में बैटरी तकनीक, बैटरी पैक डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोटर्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, थर्मल मैनेजमेंट, चार्जिंग सिस्टम्स, ईवी सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण, ट्रबलशूटिंग तथा उभरती हुई ईवी तकनीकों जैसे विषयों को शामिल किया गया था. पाठ्यक्रम की संरचना चार सेमेस्टर में की गई थी. इसमें तकनीकी अध्ययन, असाइनमेंट्स, सिम्युलेशन लाइव प्रोजेक्ट्स तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण का समावेश था. पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को संयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि अनुसंधान, नवाचार और अनुभवाधारित शिक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए उद्योगों के साथ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों और पेशेवरों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने हेतु यूनिवर्सिटी लगातार लाइव प्रोजेक्ट्स, उद्योग संवाद, प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास पर विशेष जोर दे रहा है. विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले बैच की सफल पूर्णता पर संतोष व्यक्त करते हुए ईवी और उन्नत ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, पहले बैच की सफल पूर्णता ने यह सिद्ध किया है कि भारत में इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट बढ़ावा देने में उद्योगशै क्षणिक सहयोग अत्यंत प्रभावी भूमिका निभा सकता है. कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल यह कार्यक्रम विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी और टाटा ऑटोकॉम्प के बीच दीर्घकालीन उद्योग-शैक्षणिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण चरण साबित हुआ. भारत के तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के लिए भविष्य के अनुरुप कुशल मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल शुरु की गई है.  
शिक्षा और तकनीकी में दूरी कम करने में सहायक पहल

विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी में हम शिक्षा को केवल कक्षाओं तक सीमित न रखकर उसे सीधे उद्योग और समाज से जोड़ने में वेिशास रखते हैं. यह सहयोग भारत के तेजी से विकसित हो रहे ईवी क्षेत्र के लिए भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यरत पेशेवरों को व्यावहारिक कौशल, आत्मवेिशास और उद्योग अनुभव के साथ इस पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करते देख हमें अत्यंत संतोष होता है. इस प्रकार की साझेदारियां शैक्षणिक शिक्षा और वास्तविक तकनीकी आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होती है तथा देश के सतत मोबिलिटी लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करती हैं. - भरत अग्रवाल, अध्यक्ष विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी  
 
 ईवी और करियर विकास के नए अवसर प्राप्त हुए

 ईवी उद्योग अत्यंत तेजी से विकसित हो रहा है और निरंतर सीखना प्रत्येक कर्मचारी के लिए आवश्यक बन गया है. वेिशकर्मा यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित इस डिप्लोमा कार्यक्रम के माध्यम से हमारे शॉप फ्लोर ऑपरेटर्स को ईवी कौशल और करियर विकास के नए अवसर प्राप्त हुए है. पहले दो बैचों की सफल पूर्णता भविष्य के अनुरुप कार्यबल तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. - श्रद्धा चूड़ीवाल, (क्लस्टर हेड, ह्यूमन रिसोर्सेस एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक, टाटा ऑटोकॉम्प गोशन ग्रीन एनजी सोल्यूशन)