जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में नागरिक सहयाेग करें : सुनेत्रा पवार

    04-May-2026
Total Views |
 
 

census 
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने जनगणना-2027 में सक्रियता से सहभागिता लेकर अपनी स्वयं-गणना पूरी कर ली है.उन्हाेंने नागरिकाें से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है.उन्हाेंने कहा कि, जनगणना-2027 केवल पंजीकरण के बारे में नहीं है, बल्कि इसमें स्कूलाें, अस्पतालाें और कल्याणकारी याेजनाओं काे सुनिश्चित करना भी शामिल है. जिससे राज्य के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार काे विभिन्न बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का लाभ मिल सके. पवार ने बताया कि, महाराष्ट्र राज्य में जनगणना2027 का पहला चरण 1 मई से शुरू हाे गया है. स्व-गणना प्रक्रिया 15 मई, 2026 तक पूरी हाे जाएगी. इसके लिए केंद्र सरकार ने https://en.lsh.gov. in/वेबसाइट उपलब्ध कराई है.
 
नागरिकाें काे इस वेबसाइट का उपयाेग करके अपनी सुविधानुसार अपडेटेड जानकारी भरनी चाहिए.स्वयं-जनगणना के चरण के बाद, जनगणना कर्मी 16 मई से लेकर14 जून तक घराें का दाैरा करेंगे और सीधे जानकारी एकत्र करेंगे. आपके द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गाेपनीय रहेगी और कानून द्वारा संरक्षित हाेगी. इस जानकारी का उपयाेग राज्य के विकास और याेजना के लिए किया जाएगा. इसलिए राज्य के नागरिकाें काे इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेना चाहिए और स्वयं जनगणना करनी चाहिए. इस अवसर पर उपायुक्त और शहर जनगणना अधिकारी विजय लांडगे, सहायक आयुक्त बालासाहेब ढवले और अन्य उपस्थित थे.