पुणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच (यूनिट 7) ने अवैध गुटका और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादाें के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए वाघाेली के केसनंद राेड़ इलाके में एक बड़ी छापेमारी की है. पुलिस ने एक इमारत की पार्किंग में बने कमरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटका, पान मसाला और बिना वैधानिक चेतावनी वाली विदेशी सिगरेट बरामद की है. मंगलवार 28 अप्रैल काे क्राइम ब्रांच यूनिट-7 की टीम वाघाेली पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त पर थी.इसी दाैरान पुलिस कर्मचारी विनायक सालवे काे गाेपनीय जानकारी मिली कि गायत्री पार्क परिसर में उंद्रे हाॅस्पिटल के पीछे एक बिल्डिंग की पार्किंग में बने कमरे में प्रतिबंधित माल का स्टाॅक रखा गया है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत माैके पर छापा मारा.
इस कार्रवाई में पुलिस ने जहीर नूरमाेहम्मद शेख (उम्र-40 वर्ष, निवासी वाघाेली), अकील नूरमाेहम्मद शेख (उम्र-38 वर्ष, निवासी वाघाेली) इन आराेपियाें काे हिरासत में लिया है.जांचमें सामने आया है कि आराेपियाें ने यह माल दिनेश और सलमान (अज्ञात) नामक व्यक्तियाें से खरीदा था और इसे अपनी बिल्डिंग की पार्किंग वाले कमरे में छिपाकर रखा था. पुलिस ने छापेमारी के दाैरान विभिन्न ब्रांडाें का प्रतिबंधित गुटका और ऐसी विदेशी सिगरेट जब्त की हैं, जिन पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य वैधानिक चेतावनी नहीं छपी थी.जब्त किए गए कुल माल की कीमत 4 लाख 32 हजार 450 रुपये आंकी गई है. आराेपियाें के खिलाफ वाघाेली पुलिस स्टेशन में (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (2006) और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (2003) के तहत मामला दर्ज किया गया है.