दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

बुलेट के विजेता रजनीकांत खांडेभराड़,‌‘महाराष्ट्रियन वेशभूषा‌’ में भूमिका खैरनार प्रथम

    04-May-2026
Total Views |
ngnh
चाकण, 3 मई (आ.प्र.)

महाराष्ट्र दिवस पर शाम को दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स के परिसर में खूबसूरत पारंपारिक ‌‘नऊ-वार‌’ साड़ियों में सजी गृहिणियां एक के बाद एक संगीत की धुन पर तालियों के बीच मंच पर आ रही थीं. इस ‌‘महाराष्ट्रियन वेशभूषा स्पर्धा‌’ में,‌‘नऊ-वार‌’ साड़ियों और मराठी ज्वेलरी पहने युवतियों से लेकर वरिष्ठ नागरिक महिलाओं ने स्टेज परफॉर्मेंस देकर दर्शकों की तारीफें बटोरीं. दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स चाकण में पहली बार महिलाओं के लिए ‌‘महाराष्ट्रियन वेशभूषा स्पर्धा‌’ आयोजित करने वाली पहली जगह बन गई है. मशहूर अभिनेत्री विद्या करंजीकर और मशहूर मेकअप आर्टिस्ट एन. ललित ने स्पर्धा की समीक्षा की. अभी दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स का सुपर बंपर ऑफर अपने आखिरी चरण में है और इस योजना का पांचवां पुरस्कार वितरण समारह शुक्रवार (1 मई) को हुआ था. ग्राहकों की मौजूदगी में बहुत ही रोमांचक माहौल में, अभिनेत्रा विद्या करंजीकर ने बुलेट विनर के तौर पर रजनीकांत खांड़ेभराड़ के नाम की घोषणा की और जोरदार तालियां बजीं. इस मौके पर गर्व महसूस कर रही अभिनेत्री विद्या करंजीकर ने कहा, दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स सिर्फ एक शोरूम नहीं है, बल्कि ग्राहकों और खासकर महिलाओं के लिए एक सही जगह है. इस मौके पर हुए ‌‘महाराष्ट्रियन वेशभूषा स्पर्धा‌’ के विजेता इस तरह हैं पहला स्थान : भूमिका खैरनार (सोने की बाली, कीमत 11,000 रुपये) दूसरा स्थान : मयूरी गोतारणे (चांदी की अंगूठी, कीमत 7,500 रुपये) तीसरा स्थान : (विभाजित कर): वैशाली पाटिल, वैष्णवी शिरसाठ (चांदी की पायल, कीमत 5,000 रुपये प्रत्येक) कार्यक्रम में आनंद क्षेमकल्याणी ने सूत्र-संचालन किया, जबकि पूरे कार्यक्रम का शोरूम के वरिष्ठ अधिकारी जयेश खंडेलवाल, प्रकाश जैन और युवराज सिंह ने संयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक भी शामिल थे.