मुंबई, 3 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) मुंबई की नामी कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. आरती अग्रवाल-बहुवा ने छह घंटों में लगातार 60 फेकोइमल्सिफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ है. वे इस श्रेणी में एकल सर्जन द्वारा सबसे तेज प्रदर्शन का रिकॉर्ड स्थापित करनेवाली भारत की पहली और एकमात्र सर्जन बनी ह्ैं. डॉ. आरती ने नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय मानक स्थापित किया है. गत वर्ष 13 दिसंबर 2025 को वृंदावन के वात्सल्यग्राम स्थित प्रेमादेवी गुप्ता आई हॉस्पिटल में आयोजित एक चैरिटेबल आई कैंप के दौरान उन्होंने मात्र छह घंटों में लगातार 60 फेकोइमल्सिफिकेशन मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरे किए्. यह हॉस्पिटल साध्वी ऋतंभरा (दीदी माँ) के नेतृत्व में संचालित एक पहल है. सभी ऑपरेशन 100% सफल और सुरक्षित साबित हुए्. डॉ. आरती अग्रवाल-बहुवा ने अत्यंत कुशल ड्यूल- टेबल सर्जिकल तकनीक का उपयोग करते हुए चुनौतीपूर्ण कैंप परिस्थितियों में भी सटीकता और मरीजों की सुरक्षा बनाए रखते हुए निर्बाध कार्यप्रवाह सुनिश्चित किया. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त यह उपलब्धि उनके असाधारण सर्जिकल कौशल, धैर्य और वंचित वर्गों को दृष्टि प्रदान करने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. रेकॉर्ड कमेटी द्वारा इस कीर्तिमान की आधिकारिक पुष्टि अभी कुछ दिन पहले ही की गई्. वे प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल की पुत्री हैं, जो नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपने सामाजिक योगदान और सामुदायिक सेवा के लिए व्यापक रूप से जाने जाते ह्ैं.