चेन्नई इंटरनेशनल एयरपाेर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दाैरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खाेलकर नीचे कूद गया. यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे. घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई. एयरबस 320 माॅडल की फ्लाइट ॠ-9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी. घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान काे राेक दिया और एयरपाेर्ट अधिकारियाें काे सूचना दी. घटना के बाद यात्री एयरपाेर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, सुरक्षा कर्मियाें ने तुरंत उसे पकड़ लिया. कूदने के दाैरान यात्री घायल हाे गया था. उसे इलाज के लिए ले जाया गया. आराेपी की पहचान 29 साल के माेहम्मद शरीफ माेहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है. आराेपी तमिलनाडु के पुडुकाेट्टई का रहने वाला है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है. कुछ मीडिया रिपाेर्टस में दावा किया गया कि आराेपी मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.