राजस्थान में अलवर के रहने वाले न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी काे झकझाेर कर रख दिया है. चाैकाने वाली जानकारी सामने आने से पता चला कि पत्नी द्वारा पिता का अपमान करने से जज ने आत्महत्या की थी. दिल्ली में आत्महत्या करने वाले जज अमन शर्मा का रविवार काे अलवर में अंतिम संस्कार हुआ. शर्मा ने पुणे के सिम्बायाेसिस लाॅ काॅलेज से 2018 में एलएलबी की थी.दिल्ली की एक पाॅश काॅलाेनी में हुई इस घटना के बाद रविवार काे उनका पार्थिव शरीर अलवर लाया गया, जहां तीजकी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और गमगीन माहाैल में अंतिम संस्कार किया गया. पिता एडवाेकेट प्रेम कुमार शर्मा ने बेटे काे मुखाग्नि दी. इस दाैरान परिवार, रिश्तेदार और कई वरिष्ठ अधिकारी माैजूद रहे.अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान कैडर के कई सीनियर जज अलवर पहुंचे.
जीवन जीना संभव नहीं हाे रहा है. यह सुनकर पिता प्रेम प्रकाश रात में ही दिल्ली पहुंच गए. अमन काे वहां काफी टाॅर्चर किया गया था. वहां अमन के सामने पिता का अपमान हुआ, जाे अमन सहन नहीं कर पाए. दाे मई की दाेपहर में अमन ने कमरे में आत्महत्या कर ली.अमन ने बाथरूम में रखा स्टूल निकाला और कमरे में रखे शाॅल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अमन की साली जम्मू में आईएएस हैं. पत्नी के चाचा ससुर उस वक्त वहीं थे. परिजनाें ने बताया कि उनकी साली के कारण घर में विवाद हाे रहा था, वाे अमन की पत्नी काे भड़काती थीं. वाे भी अपने पति से अलग रहती हैं. उनके पति दिल्ली पुलिस में सीनियर आईपीएस हैं. परिजनाें ने बतायाक अमन की पाेस्टिंग 2021 में हुई थी.अमन के छाेटे भाई भी सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक अवसाद में हैं. वह एलएलबी कर रहे हैं. परिजनाें ने कहा कि यह छाेटी घटना नहीं है. यह एक अपराध है. दाेषी काे इसकी सजा मिलनी चाहिए.