पारंपरिक श्रम कानून लागू करें : कैलास कदम

    04-May-2026
Total Views |
 

law 
 
केंद्र सरकार ने पारंपरिक श्रम कानूनाें काे रद्द कर पूंजीपतियाें के लाभ पहुंचाने के लिए नए कानून लाए हैं. इससे श्रमिकाें का आर्थिक और सामाजिक शाेषण हाेगा.श्रमिक संगठन संयुक्त कृति समिति के पुणे जिलाध्यक्ष और इंटक पुणे जिलाध्यक्ष डाॅ.कैलाश कदम ने अपील की है कि, सभी श्रमिकाें काे एकजुट हाेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये काले कानून वापस लिए जाएं. पारंपरिक श्रम कानून लागू हाें.‘विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर, शुक्रवार (1 मई) की सुबह इंटक श्रमिक संगठन द्वारा भक्ति-शक्ति चाैकसे पिंपरी तक टू-व्हीलर वाहनाें की रैली निकाली गई. यह रैली पिंपरी के भारतरत्न डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चाैक पर एक सभा में परिवर्तित हाे गई.इस अवसर पर श्रमिकाें का मार्गदर्शन डाॅ. कैलाश कदम ने किया. रैली में पुणे जिला ग्रामीण इंटक अध्यक्ष विजय जाधव, इंटक पुणे जिला महिला शहर अध्यक्ष शीतल काेतवाल, खड़की गाेला बारूद कारखाने के शशिकांत धुमाल और श्रमिक संगठन संयुक्त समिति के सदस्य भी शामिल हुए.