लाेन लेने में अब महिलाएं पुरुषाें काे कड़ी ट्नकर दे रहीं !

    04-May-2026
Total Views |
 

loan 
 
लाेन लेने में अब महिलाएं पुरुषाें काे कड़ी ट्नकर दे रहीं हैं.फरवरी 2026 तक लाेन लेने वाली महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत हाे गई है. के्रडिट एजेंसी ‘क्रिफ हाई मार्क’ की रिपाेर्ट में दावा किया गया है. पिछले वर्ष देश में साढ़े चार कराेड़ भारतीयाें ने पहली बार लाेन लिया है. लाेन लेने में हर 10 लाेगाें में से करीब चार महिलाएं इसमें शामिल हैं.दक्षिण की महिलाओं में गाेल्ड से लाेन लेने का प्रचलन काफी बढ़ा है, वहीं उत्तर भारत की महिलाएं छाेटे-माेटे काराेबार करने के लिए कर्ज उठा रहीं हैं.खास बात यह है कि टीवी, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल लाेन बढ़ने के बीच यूपी, पश्चिम बंगाल जैसे राज्याें में महिलाएं उद्यमी बनने के लिए बिजनेस लाेन ले रही हैं, वहीं, दक्षिण में गाेल्ड लाेन का दबदबा है. पहली बार लाेन लेने वालाें में से 32% वाॅशिंग मशीन, फ्रिज या टीवी खरीदने के लिए लाेन लेते हैं. यही एंट्री पाॅइंट बनता है. और एक बार जाे रिश्ता बनता है, वह आगे भी बना रहता है. गाेल्ड लाेन लेने वालाें में से 84.5% अगला लाेन भी गाेल्ड पर ही लेते हैं. आमताैर पर माना जाता है कि वित्तीय समावेशन का बाेझ सरकारी बैंकाें पर हाेता है.