हिंजवड़ी मेट्राे का शुभारंभ फिर टला

    04-May-2026
Total Views |
 
 

Metro 
हिंजवड़ी से शिवाजीनगर मेट्राे सेवा आरंभ हाेने का शुभारंभ एक बार फिर टल गया है. यह मेट्राे सेवा गत वर्ष मार्च माह में आरंभ हाेना अपेक्षित थी, परंतु कार्य अपूर्ण हाेने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका.इसके पश्चात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस वर्ष मई माह में यह सेवा आरंभ करने की घाेषणा की थी. अब मई माह का लक्ष्य भी पूरा हाेना संभव नहीं दिख रहा है तथा यह सेवा अब 15 जून से प्रथम चरण में 12 स्टेशनाें तक आरंभ करने की याेजना बनाई गई है. इससे सूचना प्राैद्याेगिकी क्षेत्र के कर्मचारियाें काे यातायात जाम से राहत मिलने के लिए अभी कम से कम डेढ़ माह और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.
 
शिवाजीनगर से हिंजवड़ी मेट्राे पुणे की तीसरी मेट्राे लाइन है, जाे हिंजवड़ी सूचना प्राैद्याेगिकी उद्यान काे शहर के मध्यवर्ती भाग से जाेड़ती है. यह मार्ग लगभग 23 किलाेमीटर लंबा है तथा इसमें 23 स्टेशन शामिल हैं. इस परियाेजना काे सार्वजनिक- निजी सहभागिता के अंतर्गत पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) द्वारा पुणे आईटी सिटी मेट्राे रेल लिमिटेडकंपनी के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है. प्रारंभ में इस परियाेजना काे मार्च 2025 तक पूर्ण करने की याेजना थी. किंतु निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण न हाेने के कारण इस परियाेजना काे तीन बार समय- वृद्धि दी गई.
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में मार्च माह में आयाेजित एक कार्यक्रम में हिंजवड़ी से शिवाजीनगर मेट्राे सेवा काे दाे चरणाें में आरंभ करने की घाेषणा की थी.उन्हाेंने स्पष्ट किया था कि प्रथम चरण मई माह में तथा द्वितीय चरण जुलाई माह में आरंभ हाेगा. किंतु अब यह स्पष्ट हाे गया है कि यह मेट्राे सेवा मई माह में आरंभ नहीं हाे सकेगी. पीएमआरडीए के सूत्राें से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनेक मेट्राे स्टेशनाें का कार्य अभी अपूर्ण है. इसलिए इस सेवा काे 15 जून से आरंभ करने की याेजना बनाई गई है. यह सेवा दाे चरणाें में आरंभ की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में 15 जून काे 12 स्टेशनाें पर सेवा शुरू हाेगी. इसके पश्चात शेष 11 स्टेशनाें पर अक्टूबर माह में सेवा आरंभ की जाएगी.