प्रसून जाेशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

    04-May-2026
Total Views |
 

music 
 
केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जाेशी काे प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार काे इसकी आधिकारिक घाेषणा की. मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि प्रसून जाेशी एक जाने-माने क्रिएटिव प्राेफेशनल हैं, जिनका साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और पब्लिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण याेगदान रहा है. अपनी प्रभावशाली लेखनी और गहरी सांस्कृतिक समझ के चलते उन्हाेंने भारतीय मीडिया नैरेटिव काे आकार देने में अहम भूमिका निभाई है.