नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर माेहाेल महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनेंगे !

    04-May-2026
Total Views |
 

olympic 
 
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर माेहाेल महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के रिक्त पद पर निर्विराेध निर्वाचित हाे गए हैं. यह महत्वपूर्ण निर्णय पुणे के बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति खेल परिसर में आयाेजित संघ की आम बैठक में लिया गया. अजीत पवार के निधन के बाद यह पद रिक्त हाे गया था. इस चुनाव की पृष्ठभूमि में पिछले साल का राजनीतिक बवाल काफी अहम है. उस समय मुरलीधर माेहाेल ने संकेत दिया था कि वे अध्यक्ष पद के लिए अजीत पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
 
हालांकि, सही समय पर दाेनाें नेताओं के बीच समझाैता हाे गया और अजीत पवार काे अध्यक्ष तथा मुरलीधर माेहाेल काे उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. अब अजीत पवार के बाद माेहाेल ने इस संगठन की पूरी बागडाेर संभाल ली है. अजीत पवार के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में था.चूंकि वह हाल ही में खाे-खाे एसाेसिएशन के माध्यम से संगठन में शामिल हुई थीं, इसलिए उनके चयन काे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं्. हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद, मुरलीधर माेहाेल के नाम की पुष्टि हाे गई्. कई दिनाें से चल रही चर्चाओं का अंत हाे गया और माेहाेल का निर्विराेध चुनाव सुनिश्चित हाे गया.