सरकार जल संरक्षण का संकल्प पूरा करेगी : विखे पाटिल

    04-May-2026
Total Views |
 
 

patil 
सरकार के जल संरक्षण के लिये किये जा रहे प्रयासाें काे लेकर जनता से मिले भारी प्रतिसाद काे देखते हुए जल संसाधन मंत्री श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल काे पूरा भराेसा है कि आने वाले समय जनसहभागिता से उनकी सरकार पानी बचाने के अपने संकल्प काे पूरा कर लेगी.उन्हाेंने बताया है कि अहिल्यादेवी जल यात्रा काे लेकर बीते दिनाें में लाेगाें में बहुत उत्साह दिखा है और यात्रा के माध्यम से करीब 2 कराेड़ लाेगाें तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया है. गाैरतलब है कि अहिल्यादेवी जलयात्रा त्र्यंबकेश्वर के साथ ही लाेकमाता के जन्मस्थान चाेंडी से 25 अप्रैल काे शुरू हुई थी. जलयात्रा का पहला पड़ाव शिरडी में था और करीब 1100 किमी चलने के बाद आज देवी अहिल्याबाई की राजधानी महेश्वर में इसका समापन हुआ्. पूरी यात्रा के साथ चले महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री (गाेदावरी और कृष्णा बेसिन डेवलपमेंट काॅर्पाेरेशन) राधाकृष्ण विखे पाटिल के मार्गदर्शन में इस यात्रा का आयाेजन किया गया था.इस दाैरान महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विपणन मंत्री जय कुमार रावल, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और इंदाैर के युवराज यशवंतराव हाेलकर के साथ समापन समाराेह में माैजूद थे. इस माैके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जल संवर्धन के लिये जा रहे प्रयासाें काे लेकर संदेश भी प्रसारित किया गया.