पवना नदी में डूबने से तीन पर्यटकाें की माैत

    04-May-2026
Total Views |
 

Pawana 
 
मावल तहसील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और गर्मियाें की छुट्टियाें में घूमने आए पुणे के तीन युवक रविवार (3 मई) दाेपहर करीब 1:45 बजे मावल तहसील के थुगांव में पवना नदी में डूब गए. पिछले तीन दिनाें में मावल में अलग-अलग जगहाें पर नाै लाेगाें के डूबने की घटनाओं से मावल तहसील स्तब्ध रह गया है.पवना नदी में डूबने वालाें के नाम प्रथमेश भास्कर शिंदे (उम्र-21वर्ष, पुणे) अश्विन अनिल भालेराव (उम्र-19 वर्ष, येरवड़ा, पुणे) और अयान अजहर शेख (उम्र-20 वर्ष, हड़पसर, पुणे) हैं.वडगांव मावल पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, ये युवक रविवार की छुट्टी के माैके पर सुबह अपने दाेस्ताें के साथ घूमने के लिए मावल आए थे. इस समय वे मावल तहसील के पवन मावल इलाके के थुगांव गांव की सीमा में पवना नदी में तैर रहे थे.तैरते समय बहते पानी की रफ्तार की वजह से वे बह गये और वहां चट्टानाें और पत्थराें से टकराकर गहरे बेसिन में डूब गये.
 
जब वे डूब रहे थे, ताे उनके दाेस्त उसे बचाने के लिए चिल्लाए. उनकी आवाज़ सुनकर आस-पास के लाेग तुरंत माैके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की काेशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हाे चुकी थी. घटना की सूचना वडगांव मावल पुलिस काे दी गई. वडगांव मावल पुलिस ने वन्य जीव रक्षक संस्था की आपातकालीन टीम काे घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षण संस्था और शिवदुर्ग मित्रा की आपातकालीन टीम, नीलेश संपतराव गराड़े, अनिल आंद्रे, पिंटू मानकर, कैसर शेख, भास्कर माली, विनय सावंत, गणेश गायकवाड़, रवि काेली, राजू सैय्यद, अनीश गराड़े, पुलिस पाटिल, धनंजय पाेटफाेड़े और थुगांव के ग्रामीणाें ने अपनी जान जाेखिम में डालकर पानी में उतरकर तीनाें काे ढूंढा और उनकी लाशें पानी से बाहर निकालीं.