पुणे शहर पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादाें और गुटका तस्करी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में चतुःश्रृंगी पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने गाेखलेनगर इलाके में छापेमारी कर लाखाें रुपये का अवैध गुटका जब्त किया है. यह पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हाेने के बावजूद अधिक मुनाफे के लालच में अवैध रूप से बेचा जा रहा था.साेमवार काे चतुःश्रृंगी पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी. इसी दाैरान पुलिस कर्मियाें काे गाेपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गाेखलेनगर में प्रतिबंधित गुटका और तंबाकूजन्य पदार्थाें का बड़ा स्टाॅक जमा कर उसकी बिक्री की जारही है. सूचना की पुष्टि हाेते ही पुलिस अधिकारियाें और कर्मचारियाें की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी.
पुलिस ने इस मामले में एक आराेपी काे रंगेहाथाें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आराेपी में अमर नंदू पन्हालकर (उम्र-37 वर्ष, निवासी जनवाड़ी जनता वसाहत, पुणे) है. इस कार्रवाई में माैके से विभिन्न प्रकार का पान मसाला और गुटखा (13 लाख 51 हजार 150 रुपये) सहित परिवहन के लिए इस्तेमाल किया गया टेम्पाे 6 लाख रुपये इस तरह कुल 19 लाख 51 हजार 150 रुपयाें की समग्री जब्त किया गया है. आराेपी के खिलाफ चतुःश्रृंगी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123, 223, 274, 275 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (2006) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अनिकेत पाेटे कर रहे हैं.