सुनील काैशिक गाैड़ ब्राह्मण संगठन पुणे के अध्यक्ष बने

    04-May-2026
Total Views |
 

pune 
 
चिंचवड़ स्थित अग्रसेन भवन में संगठन की वार्षिक आम सभा 1 मई की शाम 5 बजे संपन्न हुई जिसमे पिछले वर्ष की कार्यकारिणी नें वर्षभर का ब्याेरा पेश किया. तत्पश्चात उपस्थित ट्रस्टियाें एवं सदस्याें द्वारा सुनील काैशिक काे वर्ष 2026- 2027 के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष काे 15 मई तक अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करने काे ट्रस्टियाें ने निर्देश दिया है वार्षिक आम सभा का संचालन ट्रस्ट सचिव अनिल शर्मा ने किया.सर्वप्रथम चिरंजीव भगवान परशुरामजी की आरती की गई और निवर्तमान अध्यक्ष सत्यवीर शर्मा ने अपने कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया और महासचिव रविन्द्र काैशिक ने अपने उद्बाेधन में कुछ सुझाव ट्रस्टियाें के सम्मुख पेश किए जिन पर निकटवर्तीय काल में फैसला लिया जाएगा.
 
इस अवसर पर उपस्थित सदस्याें ने भी अपने कुछ सुझाव विशेष रूप से प्रकट किए. इस अवसर पर चेयरमैन ट्रस्टी मदनलाल काैशिक, ट्रस्ट सदस्य सत्यनारायण शर्मा और रवीन्द्र अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस आयाेजन पर पूर्व अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं कैलाश शर्मा के साथ साथ श्रीभगवान शर्मा, सुरेश शर्मा, मनाेज काैशिक, दीपक गाैतम, मुकेश वत्स, नवीन शर्मा काैशिक, विजय हरितस, हरिओम वशिष्ठ, अरुण शांडिल्य, संजय काैशिक, सीए राजेश शर्मा, शंकर काैशिक प्रवीण और कुलदीप वशिष्ठ भी कार्यकारिणी की ओर से उपस्थित रहे.इनके साथ ही हरि शर्मा , लक्कीरामजी, विनाेद काैशिक, नरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, रामदिया काैशिक, रामावतार काैशिक व अन्य सैकड़ाें सदस्याें की भी विशेषत: उपस्थिति रही.समाराेह के अंत में महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी.