डाॅ.आरती के नाम 6 घंटाें में 60 सर्जरी का रिकाॅर्ड

मुंबई की नामी कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डाॅ. आरती अग्रवाल-बहुवा ने छह घंटाें में लगातार 60 फेकाेइमल्सिफिकेशन माेतियाबिंद सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे अब इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ

    04-May-2026
Total Views |
 
 

record 
 
 
मुंबई की नामी कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन डाॅ. आरती अग्रवाल-बहुवा ने छह घंटाें में लगातार 60 फेकाेइमल्सिफिकेशन माेतियाबिंद सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे अब इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ है. वे इस श्रेणी में एकल सर्जन द्वारा सबसे तेज प्रदर्शन का रिकाॅर्ड स्थापित करनेवाली भारत की पहली और एकमात्र सर्जन बनी हैं.डाॅ. आरती ने नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय मानक स्थापित किया है. गत वर्ष 13 दिसंबर 2025 काे वृंदावन के वात्सल्यग्राम स्थित प्रेमादेवी गुप्ता आई हाॅस्पिटल में आयाेजित एक चैरिटेबल आई कैंप के दाैरान उन्हाेंने मात्र छह घंटाें में लगातार 60 फेकाेइमल्सिफिकेशन माेतियाबिंद ऑपरेशन पूरे किए्. यह हाॅस्पिटल साध्वी ऋतंभरा (दीदी माँ) के नेतृत्व में संचालित एक पहल है. सभी ऑपरेशन 100% सफल और सुरक्षित साबित हुए्.
 
डाॅ. आरती अग्रवाल-बहुवा ने अत्यंत कुशल ड्यूलटेबल सर्जिकल तकनीक का उपयाेग करते हुए चुनाैतीपूर्ण कैंप परिस्थितियाें में भी सटीकता और मरीजाें की सुरक्षा बनाए रखते हुए निर्बाध कार्यप्रवाह सुनिश्चित किया. इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त यह उपलब्धि उनके असाधारण सर्जिकल काैशल, धैर्य और वंचित वर्गाें काे दृष्टि प्रदान करने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता काे दर्शाती है.
रेकाॅर्ड कमेटी द्वारा इस कीर्तिमान की आधिकारिक पुष्टि अभी कुछ दिन पहले ही की गई्.वे प्रसिद्ध नेत्र राेग विशेषज्ञ डाॅ. श्याम अग्रवाल की पुत्री हैं, जाे नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपने सामाजिक याेगदान और सामुदायिक सेवा के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं