सरकार जल संरक्षण का संकल्प पूरा करेगी : विखे पाटिल

अहिल्यादेवी जल यात्रा के समापन समारोह में जल संसाधन मंत्री ने कहा

    04-May-2026
Total Views |
bgdng

मुंबई, 3 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सरकार के जल संरक्षण के लिये किये जा रहे प्रयासों को लेकर जनता से मिले भारी प्रतिसाद को देखते हुए जल संसाधन मंत्री श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल को पूरा भरोसा है कि आने वाले समय जनसहभागिता से उनकी सरकार पानी बचाने के अपने संकल्प को पूरा कर लेगी. उन्होंने बताया है कि अहिल्यादेवी जल यात्रा को लेकर बीते दिनों में लोगों में बहुत उत्साह दिखा है और यात्रा के माध्यम से करीब 2 करोड़ लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया है. गौरतलब है कि अहिल्यादेवी जलयात्रा त्र्यंबकेेशर के साथ ही लोकमाता के जन्मस्थान चोंडी से 25 अप्रैल को शुरू हुई थी. जलयात्रा का पहला पड़ाव शिरडी में था और करीब 1100 किमी चलने के बाद आज देवी अहिल्याबाई की राजधानी महेेशर में इसका समापन हुआ्‌‍. पूरी यात्रा के साथ चले महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री (गोदावरी और कृष्णा बेसिन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) राधाकृष्ण विखे पाटिल के मार्गदर्शन में इस यात्रा का आयोजन किया गया था. इस दौरान महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विपणन मंत्री जय कुमार रावल, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और इंदौर के युवराज यशवंतराव होलकर के साथ समापन समारोह में मौजूद थे. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जल संवर्धन के लिये जा रहे प्रयासों को लेकर संदेश भी प्रसारित किया गया.