पुणे, 4 मई (आ.प्र.) आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में 1 से 3 मई तक अंडरग्रेजुएट रिसर्च कॉन्फ्रेंस ‘इलुमिनाती’ संपन्न हुई.कॉन्फ्रेंस की थीम थी आइडिया जगाना और आने वाले कल को रोशन करना. स्टूडेंट साइंटिफिक सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के बड़े मेडिकल, पैरामेडिकल और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन से 1300 से अयादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस साल की कॉन्फ्रेंस एकेडमिक एक्सीलेंस, इनोवेशन और इंटरडिसिप्लिनरी कोलेबोरेशन का संगम थी, जो अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स के बीच रिसर्च और इंक्वायरी का कल्चर बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाती है. कॉन्फ्रेंस में पद्मश्री डॉ. प्रकाश आमटे और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, उपस्थित थे. ‘इलुमिनाती’ में पेपर प्रेजेंटेशन, केस डिस्कशन, सिंपोजियम, क्विज और हैकाथॉन शामिल थे, कॉन्फ्रेंस की सफलता पर बात करते हुए, ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने कहा, ‘इलुमिनाती’ में हम सिर्फ रिसर्च नहीं दिखा रहे हैं, बल्कि मेडिसिन में इनोवेटर्स की एक पीढ़ी तैयार कर रहे हैं. अपने सफल आयोजन के साथ, इलुमिनाती ने देश में अंडरग्रेजुएट मेडिकल रिसर्च और एजुकेशन मेें एएफएमसी को और मजबूत किया है.