पुणे, 5 मई (आ. प्र.) पुना ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (पाडा) की हाल ही में आयोजित आमसभा में वर्ष 2026- 27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष विरमीत सिंह मैनी को पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया. उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर कश्मीर नागपाल, सचिव पद पर अभिजित देशपांडे तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुनील गोयल का भी निर्विरोध चयन हुआ. अध्यक्ष मैनी ने अपने संबोधन में एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और सदस्यों के परिवारों के लिए संचालित डेंटल क्लीनिक, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा खेल प्रतियोगिताओं जैसे उपक्रमों का विस्तृत उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए पुणे यातायात विभाग के सहयोग से शहर के प्रमुख चौकों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा, एसोसिएशन के सदस्यों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैराथन, साइकिलिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा. इन गतिविधियों में सुनील गोयल, वेिशास अवचट और अन्य बोर्ड सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. उपाध्यक्ष कश्मीर नागपाल और सचिव अभिजित देशपांडे ने नए सदस्यों से एसोसिएशन में शामिल होकर इसके सामाजिक एवं व्यावसायिक उपक्रमों में भागीदारी करने का आह्वान किया.
कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र शॉ, जसप्रीत सिंह मैनी, कुणाल नागपाल, राहुल मालपाणी, वेिशास अवचट, भूषण कामदार, जयगोपाल नायर, सचिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रकाश बाफना, प्रशांत बंसल, निमेश शाह, सुरिंदर सिंह, हरेंद्र सिंह बहल, अभिषेक अग्रवाल.