‌‘सूर्यदत्त मास कॉम‌’ को ‌‘IMC रामकृष्ण बजाज राष्ट्रीय पुरस्कार‌’

गुणवत्ता, निरंतर सुधार और उत्कृष्ट प्रबंधन के चलते सुनील गावस्कर के हाथों ‌‘कमेंडेशन सर्टिफिकेट‌’ प्रदान

    06-May-2026
Total Views |
 
bfdbg

 बावधन, 5 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (SIMMC) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित ‘IMC रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वालिटी अवॉर्ड‌’ से सम्मानित किया गया है. संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, निरंतर सुधार और उत्कृष्ट प्रबंधन पद्धतियों के सम्मान के रूप में सूर्यदत्त को ‌‘कमेंडेशन सर्टिफिकेट‌’ प्रदान किया गया. यह पुरस्कार समारोह हाल ही में मुंबई के चर्चगेट स्थित ‘IMC चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री‌’ में आयोजित किया गया था, जहां वेिश प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष एवं सचिव सुषमा चोरडिया, सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा और विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. मनीषा कुंभार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. कार्यक्रम में ‌‘आईएमसी‌’की अध्यक्षा सुनीता रामनाथकर, आरबीएनक्यूए ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरज बजाज, डॉ. मेधा देशमुख, डॉ. विवेक स्वामी, डॉ. शीतल भुसारे और प्रो. स्मिता चव्हाण के साथ सूर्यदत्ता संस्थान के कई प्राध्यापक उपस्थित थे. सुनील गावस्कर ने कहा, अनुशासन, टीम भावना और निरंतरता हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. खेल और संस्थागत सफलता में समानता होती है और शिक्षण संस्थानों को गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होती है. शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी पारंगत होना चाहिए. खेल की वजह से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है. नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्ता केवल प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें मूल्य, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी भी शामिल होनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षण संस्थानों को वैेिशक स्तर पर जिम्मेदार नागरिक तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. सूर्यदत्त समूह की ओर से सुनील गावस्कर और कैलाश सत्यार्थी को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उन्हें सूर्यदत्त कैंपस में आने का निमंत्रण भी दिया गया.  
 
 
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई गतिविधियां

सूर्यदत्त शिक्षण संस्थान ने हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया है. वेिशस्तरीय सुविधाएं प्रदान करछात्रों का सर्वांगीण विकास करने के लिए ‌‘सूर्यदत्त‌’ संस्थान निरंतर विभिन्न गतिविधियां चला रहा है. यह सम्मान संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और वेिश स्तरीय मानकों की ओर बढ़ते कदमों का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. - प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया, संस्थापक-अध्यक्ष, सूर्यदत्त समूह