धायरी में पारिवारिक विवाद के चलते ससुर द्वारा बहू की हत्या

    07-May-2026
Total Views |
 
 
dhayari
 
धायरी के रायकर मला में शनिवार काे पारिवारिक विवाद के चलते ससुर द्वारा बहू की हत्या करने की घटना सामने आई. आराेप है कि, ससुर ने बहू का सिर बाथरूम की दीवार पर पटककर और बाथरूम में ही कपड़े धाेनेवाले पत्थर से पीटकर उसकी हत्या कर दी. फिर घर काे ताला लगाकर वह फरार हाे गया.पड़ाेसियाें ने काफी देर तक छह महीने के बच्चे के राेने की आवाज सुनी, जिसके चलते यह घटना उजागर हुई.बहू का नाम स्वाति तेजस चाैधरी (उम्र-31 वर्ष, निवासी द्वारका साेसायटी, रायकर मला, धायरी) है. तेजस चाैधरी (उम्र-31वर्ष) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. नांदेड़ सिटी पुलिस स्टेशन में ससुर भानुदास भास्कर चाैधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, स्वाति चाैधरी के पति तेजस चाैधरी शिवाजीनगर अदालत में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. वह शनिवार काे घर से सुबह लगभग 9:30 बजे अदालत चले गए थे.
 
 उस समय स्वाति अपने छह महीने के बच्चे और उनके ससुर घर पर थे.स्वाति और उनके ससुर भानुदास चाैधरी के बीच पारिवारिक मामलाें काे लेकर अक्सर झगड़े हाेते रहते थे. शनिवार काे सुबह करीब 11:30 बजे उनके बीच झगड़ा हुआ.इसी बीच, जब स्वाति कपड़े धाेने के लिए बाथरूम गई थी, भानुदास चाैधरी ने अंदर आकर उसने स्वाति का सिर दीवार पर दे मारा और कपड़े धाेने में इस्तेमाल हाेने वाले पत्थर से उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी.इसके बाद आराेपी ने घर काे ताला लगाकर भाग गया. उस समय स्वाति के साथ घर में छह महीने का बच्चा था.दाेपहर करीब 1:30 बजे पड़ाेसियाें ने देखा कि बच्चा काफी देर से राे रहा है. तब उन्हाेंने पुलिस काे सूचना देकर दरवाजा खाेला, तब जाकर घटना का पता चला.स्वाति के पति तेजस चाैधरी काे घटना की जानकारी दी गई. आराेपी ससुर भानुदास चाैधरी फरार है. नांदेड़ सिटी पुलिस उसकी तलाश कर रही है.