दगडूसेठ मंदिर में रंग-बिरंगे देसी फूलाें से मंदिर की भव्य सजावट
07-May-2026
Total Views |
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर मंगलवार (5 मई) काे श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर काे ‘दक्षिण भारतीय’ पद्धति की पुष्प सज्जा से सजाया गया. मंदिर के पायदान से लेकर शिखर तक रंग-बिरंगे फूलाें की मनमाेहक सजावट की गई थी.शिखर पर फूलाें के माध्यम से विभिन्न देवी-देवताओं की आकृतियां भी उकेरी गई थीं. चतुर्थी के निमित्त भक्ताें ने तड़के से ही गणराया के दर्शन के लिए भारी भीड़ लगाई थी.श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया. तड़के 3 बजे ‘ब्रह्मणस्पती सूक्त अभिषेक’ संपन्न हुआ. इसके पश्चात सुबह और दाेपहर के सत्र में ‘गणेश यागफ’ का भी आयाेजन किया गया था. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने ने जानकारी दी कि इस विशेष पुष्प सज्जा के लिए केवल देसी फूलाें का उपयाेग किया गया है.