अमेरिका ने हाेर्मुज में 7 ईरानी नावाें पर हमला किया

    07-May-2026
Total Views |
 
 

Iran 
मिडिल-ईस्ट में तनाव खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहा है. अब फिर से अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हाेरमुज में हमला बाेलते हुए 7 ईरानी नावाें काे डूबाे दिया है. ईरान के मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई में पांच आम नागरिकाें की जान चली गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़ी सात छाेटी फास्ट बाेट्स काे नष्ट कर दिया है, जिससे प्राेजेक्ट फ्रीडम के तहत स्ट्रेट ऑफ हाॅर्मुज के आस-पास तनाव बढ़ गया है. इस बीच ईरान ने हाेर्मुज में दक्षिण काेरियाईकंपनी एचएमएम द्वारा संचालित एक जहाज काे निशाना बनाया.जहाज पर 24 सदस्य सवार थे. फिलहाल किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है.इससे पहले ईरान ने साेमवार काे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा में ऑयल से्नटर में ड्राेन से हमला किया. इस हमले में तेल संयंत्र में आग लग गई, जिसमें 3 भारतीय लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए.पीएम माेदी और भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.
 
पीएम माेदी ने एक्स पर लिखा, मैं यूएई पर हुए हमलाें की कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. आम लाेगाें और नागरिक ठिकानाें पर हमला करना बिल्कुल गलत है. भारत यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और यह दाेहराता है कि सभी मुद्दाें का शांतिपूर्वक हल बातचीत और कूटनीति के जरिए हाेना चाहिए.वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फुजैरा पर हुआ हमला, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए, पूरी तरह अस्वीकार्य है.बहरहाल, ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम अब हाेर्मुज काे लेकर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान के ताजा प्रस्ताव काे खारिज करने और हाेर्मुज से जहाजाें के पारगमन में मदद के लिए प्राेजे्नट फ्रीडम शुरू करने के बाद तनाव चरम पर है. यूएई के फुजैरा ऑयल से्नटर पर ईरान के ड्राेन हमले के बाद स्थिति और भी गंभीर हाे गई है. यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे तनाव बढ़ाने वाला बताया है.