6 सांसदाें के आम आदमी पार्टी (आप) छाेड़ बीजेपी जाॅइन करने के खिलाफ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार काे नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात की. इसके बाद सीएम मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति काे बताया कि पूरी पार्टी दाे तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हाे सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लाेग ऐसा कहें ताे यह मनमानी नहीं चलेगी.यह लाेकतंत्र का मजाक है. मैंने बताया कि पंजाब में भाजपा के एमपी 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हाे गए, यह संविधान का मजाक है. मैंने संविधान में संशाेधन कर राइट टू रिकाॅल की मांग की. मान सुबह ही 90 एमएलए काे 3 वाॅल्वाे बसाें में लेकर दिल्ली पहुंचे थे. चड्ढा ने कहा कि मुझे टारगेट करने की तैयारी है. सांसदसंदीप पाठक ने कहा कि वह सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं. सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में चड्ढा की बाताें पर कहा कि 21 राज्याें की पुलिस से क्या हमें धमकी दे रहे, हमारे खिलाफ 21 पर्चे कराएंगे. टारगेट करने की बात पर मान ने कहा कि बारी सबकी आएगी लेकिन सब कानूनी तरीके से ही हाेगा. राघव चड्ढा ने कहा- आप सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयाेग कर रही.