राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार काे आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर प्रतिशाेध की राजनीति करने और राज्यसभा में हाल में पार्टी छाेड़कर भाजपा में शामिल हाेने वाले सांसदाें काे निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयाेग करने का आराेप लगाया. चड्ढा ने तीन अन्य सांसदाें के साथ मंगलवार काे राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात की और एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें उन्हाेंने आप से बाहर निकलने के बाद उनके खिलाफ उत्पीड़न और राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई का आराेप लगाया.चड्ढा ने बैठक के बाद यहां पत्रकाराें से कहा, आम आदमी पार्टी से असहमति जताने का अपना संवैधानिक अधिकार प्रयाेग करने वाले सभी सांसदाें, जिन्हाेंने पार्टी छाेड़ने का फैसला किया, उनके संबंध में तथा इन सभी घटनाओं व घटनाक्रमाें काे आज राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. मैं आम आदमी पार्टी काे यह भी बताना चाहता हूं कि जब तक हम आज्ञाकारी रहे, हमें संस्कारी माना गया. जैसे ही हमने पार्टी छाेड़ी, हमें भ्रष्ट करार दे दिया गया.उन्हाेंने आराेप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कई पूर्व आप सांसदाें काे राज्य एजेंसियाें द्वारा धमकाया और दबाव डाला जा रहा है.