राहुल गांधी ने मंगलवार काे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार काे लेकर खुश हाेने पर कांग्रेस पार्टी के सदस्याें काे फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्हाेंने असम और पश्चिम बंगाल में वाेटाें की चाेरी का आराेप लगाया, जिसे उन्हाेंने लाेकतंत्र काे खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.राहुल गांधी ने ए्नस पर एक पाेस्ट में लाेगाें से आग्रह किया कि वे, छाेटी-माेटी राजनीति काे किनारे रखें और देश के लिए बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ें. कांग्रेस नेता ने आगे कहा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियाें में कुछ लाेग है जाे टीएमसी की हार पर खुश हाे रहे हैं. उन्हें यह बात साफ-साफ समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चाेरी, भारतीय लाेकतंत्र काे खत्म करने के अपने मिशन में बीजेपी द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है.इसके अलावा उन्हाेंने पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सहमति जताते हुए आराेप लगाया था कि, राज्य में बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटें चुरा लीं. अपने ए्नस पर किए पाेस्ट में उन्हाेंने लिखा, असम और बंगाल साफ ताैर पर ऐसे मामले हैं जहां चुनाव आयाेग के समर्थन से बीजेपी ने चुनाव चुरा लिया.हम ममता जी से सहमत हैं.