शहर में 31 मई तक पानी कटाैती रद्द:महापाैर

    07-May-2026
Total Views |
 

water 
 
आगामी मानसून की पृष्ठभूमि में शहर की पानी आपूर्ति सुचारु रहे, इसके लिए पुणे मनपा में माननीय महापाैर की अध्यक्षता में मानसून पूर्व पानी आपूर्ति नियाेजन समीक्षा बैठक आयाेजित की गई. इस बैठक में महापाैर ने प्रशासन काे 31 मई तक शहर में पानी कटाैती रद्द कर नागरिकाें काे निर्बाध, स्वच्छ और पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए.बैठक में पुणे शहर काे पानशेत, वरसगांव, टेमघर और खड़कवासला बांधाें से हाेने वाली पानी आपूर्ति तथा वर्तमान उपलब्ध जलसंग्रह का विस्तृत आकलन किया गया. भारतीय माैसम विभाग द्वारा इस वर्ष वर्षा कम रहने की संभावना व्यक्त किए जाने के कारण संभावित स्थिति काे ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपाय याेजनाएं तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए.
 
पानी की गुणवत्ता के संबंध में पर्वती जलकेंद्र प्रयाेगशाला में नियमित नमूनाें की जांच की जा रही है तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (थकज) और उझकएएज के मानकाें के अनुसार पानी की गुणवत्ता बनाए रखी जा रही है, ऐसी जानकारी बैठक में दी गई. मानसून के दाैरान गंदले पानी की मात्रा बढ़ने की संभावना काे देखते हुए जलशुद्धिकरण केंद्राें में क्लाेरीनेशन प्रक्रिया काे सक्षम रखा गया है तथा आवश्यक रसायनाें का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराया गया है.शहर के 17 जलशुद्धिकरण प्रकल्पाें की देखरेख, क्लैरिफायर और फिल्टर बेड की सफाई तथा मशीनरी की मरम्मत पूरी कर ली गई है और मानसून के दाैरान पानी शुद्धीकरण प्रक्रिया काे अधिक जा रहे हैं. बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियाें और मीटर रीडर्स के रिक्त पदाें काे तत्काल भरने के निर्देश भी प्रशासन काे दिए गए.महापाैर ने सभी संबंधित विभागाें काे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी मानसून में नागरिकाें काे किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.