मिडिल-ईस्ट में युद्ध के पूरी तरह खत्म हाेने के आसार बढे

    08-May-2026
Total Views |
 
 
 

Iran 
 
मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और संकट काे खत्म करने की दिशा में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में बड़ी प्रगति हाेती दिखाई दे रही है. अमेरिकी मीडिया की रिपाेर्ट के मुताबिक, ईरान जल्द ही मध्यस्थ देशाें के जरिए अमेरिका के उस प्रस्ताव पर अपना जवाब दे सकता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संकट का समाधान निकालना और तनाव काे पूरी तरह समाप्त करना है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्ध समाप्ति का संकेत देने के बाद ईरान ने अपना रुख स्पष्ट किया है. इस बीच एक नए घटनाक्रम में सऊदी अरब ने अमेरिका काे अपना एयरस्पेस देने से मना कर दिया है.सूत्राें के अनुसार, तेहरान अभी भी अमेरिका समर्थित प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है, लेकिन दाेनाें पक्ष संभावित समझाैते के काफी करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं.
 
बताया जा रहा है कि वाॅशिंगटन और तेहरान के बीच जारी बातचीत एक प्रारंभिक समझाैते की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे माैजूदा संकट काे राेका जा सके और व्यापक परमाणु वार्ता का रास्ता तैयार हाे सके. अमेरिकी अधिकारियाें और वार्ता से जुड़े सूत्राें ने इसे संघर्ष शुरू हाेने के बाद का सबसे बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम बताया है. हालांकि अभी अंतिम समझाैता नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है.एक रिपाेर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझाैता एक 14 बिंदुओं वाले एक पन्ने के मेमाेरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर आधारित है. इसका उद्देश्य तत्काल युद्धविराम लागू करना और अगले 30 दिनाें के भीतर व्यापक समझाैते के लिए बातचीत शुरू करना है.