श्री क्षेत्र में स्थित भीमाशंकर ज्याेतिर्लिंग मंदिर पिछले साढ़े चार महीनाें से विभिन्न विकास कार्याें के कारण बंद था, जिनमें मुख्य सभागार का पुनर्निर्माण और सीढ़ियाें का निर्माण शामिल है. ये कार्य पूरे हाेने के बाद, भीमाशंकर मंदिर 31 मई काे श्रद्धालुओं के लिए खाेल दिया जाएगा. जिला कलेक्टर जीतेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी.भीमाशंकर तीर्थयात्रा विकास याेजना के अनुसार, मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ये कार्य किए गए थे. प्रारंभ में, मंदिर काे 9 जनवरी से तीन महीने के लिए बंद करने की याेजना थी. लेकिन कार्याें की प्रगति के आधार पर, इस अवधि काे 31 मइतक बढ़ा दिया गया. अगस्त-2027 माह में नासिक में हाेने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है.इनमें से कई श्रद्धालु भीमा शंकर मंदिर में दर्शन के लिए आएंगे. इसे ध्यान में रखते हुए भीमा शंकर मंदिर में चल रहे कार्याें में तेजी लाने पर जाेर दिया जा रहा है.