मनपा में विपक्षी पार्टी बीजेपी की ‘बी’ टीम !

    08-May-2026
Total Views |
 
 

BJP 
मनपा में विपक्षी पार्टी सही भूमिका नहीं निभा रही है. इस मनपा में विपक्षी पार्टी राज्य में बीजेपी के साथ सत्ता में है. इस पर विपक्षी पार्टी बीजेपी की ‘बी’ टीम है, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के नए शहर प्रमुख चेतन पवार ने बुधवार (6 मई) काे एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में आलाेचना करते हुए कहा. काॅन्फ्रेंस में उप जिला प्रमुख राेमी संधू, शहर समन्वयक कैलाश नेवासकर, पिंपरी विधानसभा क्षेत्र प्रमुख तुषार नवले और उप शहर प्रमुख अमाेल निकम माैजूद थे.चेतन पवार ने कहा कि मनपा काे कर्ज की खाई में डालने वाले तत्कालीन आयुक्त शेखर सिंह के प्रबंधन और हाल ही में हुए 52 कराेड़ रुपयाें के भ्रष्टाचार के बारे में काेर्ट में जानकारी मांगी जाएगी. हालांकि मनपा में शिवसेना का काेई प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन दाखिल मनपा के मामलाें और भ्रष्टाचार पर नज़र रखने के लिए शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा. चेतन पवार ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, पानी, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राेज़गार, अतिक्रमण, कानून-व्यवस्था जैसे आम नागरिकाें के मुद्दाें काे लेकर सड़काें पर विराेध प्रदर्शन किए जाएंगे और शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के सभी कार्यकर्ता समय-समय पर बीजेपी और विराेधी पार्टियाें का असली चेहरा जनता के सामने लाने का काम करेंगे.