पिंपरी, 7 मई (आ.प्र.) डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी (डीपीयू, अभिमत यूनिवर्सिटी) का 17वां दीक्षांत समारोह शनिवार (9 मई) को दोपहर 3:30 बजे यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में होगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. पी. डी. पाटिल करेंगे. सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एवं पूर्व प्रभारी कुलपति डॉ. अमरजीत सिंह और चिकित्सा क्षेत्र के जाने-माने प्रोफेसर एवं निदेशक डॉ. ए. एल. काकरानी, इन दोनों दिग्गजों को उनके बेमिसाल योगदान के लिए ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद डिग्री से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह में, अलग-अलग फैकल्टी में परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 30 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. विभिन्न विद्या शाखाओं के 18,720 स्नातकों को डिग्री प्रदान की जा रही है, जिनमें से 48 पीएचडी, 16,752 स्नातकोत्तर डिग्री, 1,905 डिग्री और 15 डिप्लोमा कुल 9 विद्या शाखाओं के छात्रों को प्रदान किए जाएंगे. इस अवसर पर डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर एवं ज्ञान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी की , पुणे और अध्यक्ष डॉ. भाग्यश्री पी. पाटिल, ज्ञान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो- चांसलर एवं डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिटेक सोसायटी के सचिव डॉ. सोमनाथ पी. पाटिल, डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एन. जे. पवार , डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर एवं सचिव डॉ.स्मिता जाधव और डॉ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी सोसायटी ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. यशराज पी. पाटिल उपस्थित रहेंगे.