लक्ष्मीबाई दगडूसेठ दत्त मंदिर में ‘आम महाेत्सव’ संपन्न

    08-May-2026
Total Views |
 
 

ganesh 
वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार पेठ स्थित श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूसेठ हलवाई दत्त मंदिर में ‘आम महाेत्सव’ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह और श्री दत्त महाराज के समक्ष 1,000 आमाें की आकर्षक सजावट की गई. यह आयाेजन स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूसेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया. दत्त भक्त अंजलि और शरद बांदल के हाथाें ‘श्री दत्त याग’ का अनुष्ठान भी विधि-विधान से पूर्ण हुआ. श्री दत्त महाराज की मध्याह्न आरती महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव राजेश पांडे और प्रसिद्ध अभिनेता प्रवीण तरडे के हाथाें संपन्न हुई. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. शिवराज कदम जहागीरदार, कार्यकारी ट्रस्टी एड. रजनी उकरंडे, काेषाध्यक्ष युवराज गाड़वे, उत्सव प्रमुख महेंद्र पिसाल, उप उत्सव प्रमुख अक्षय हलवाई, ट्रस्टी अ‍ॅड. प्रताप परदेशी, डाॅ. पराग कालकर, सुनील रुकारी, राजेंद्र बलकवड़े समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं काे आम्ररस का प्रसाद वितरित किया गया.