पंजाब काे हराकर ‘टेबल टाॅपर’ बनी हैदराबाद

    08-May-2026
Total Views |
 

Pj 
 
आईपीएल का 49वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स काे 33 रनाें से शिकस्त दी.इस जीत के साथ ही अब हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टाॅप पर पहुंच गई है. इस भिड़तं में टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 202 रन बना सकी.हालांकि, कूपर काेनली ने शानदार शतक जड़ा.236 रनाें के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही.
 
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह दाेनाें सस्ते में निपट गए. इसके बाद अय्यर भी 5 रन बनाकर आउट हाे गए.जिसके चलते पंजाब की पारी लड़खड़ा गई. स्टाेइनिस और सुयश ने पारी काे संभालने की काेशिश की लेकिन वाे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके.हालांकि, कूपर काेनली ने शानदार पारी खेली. काेनली ने 59 गेंदाें में 107 रनाें की नाबाद पारी खेली. और अपनी पारी में 8 छक्का जड़े और 7 चाैके लगाए.इसके चलते पंजाब की टीम 202 रन बना सकी.लेकिन जीत नहीं सकी.अंक तालिका में अब हैदराबाद की टीम 11 मैच में 14 अंक के साथ टाॅप पर बनी हुई है. वहीं, पंजाब अब 10 मैच में 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है.