डाक विभाग के पुणे हेड पाेस्ट ऑफिस में पाेस्टल लाइफ इश्याेंरेन्स (पीएलआई) अंतर्गत, डेथ ्नलेम का निराकरण किया.बीमाधारक दिवंगत संताेष प्रतापसिंग पाटिल पिंपरी मनपा में कार्यरत थे. उन्हाेंने डाक विभाग की बीमा पाॅलिसी ली थी.लेकिन उनकी अचानक हुई माैत के कारण, उनकी पत्नी भारती एस. पाटिल ने अपना दावा दाखिल किया था.डाक विभाग ने इस मामले में तत्परता से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें बीमा पाॅलिसी की रकम मंजूर की.बीमा रकम दस लाख रुपये थी. सेटलमेंट ्नलेम रकम 11, 55,456 रुपये थी.संताेष प्रतापसिंग पाटिल ने बीमा पाॅलिसी के प्रीमियम के तहत 3, 61,380 रुपये जमा किए थे. बीमाधारक द्वारा जमा की हुए प्रीमियम के अनुसार भारती एस.पाटिल काे 11,55,456 रुपये रकम सुपूदकी गई.
भारती एस.पाटिल ने कहा कि, हम अपने परिवार पर आए इस दुख और भविष्य की चिंता से पूरी तरह परेशान थे.ऐसी मुश्किल स्थिति में, डाक विभाग ने तुरंत हमारे क्लेम पर ध्यान दिया.यह न सिर्फ हमारे परिवार के लिए मदद है, बल्कि इस मुश्किल समय में एक सहारा भी है. पाेस्टल लाइफ इंश्याेरेंस आम आदमी के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद याेजना है.मैं नागरिकाें से अपील करती हूं कि वे अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए पाेस्टल लाइफ इंश्याेरेंस (पीएलआई) का लाभ उठाएं.पुणे हेड ऑफिस के सीनियर पाेस्टमास्टर अमेय निमसुदकर ने कहा कि पाेस्टल लाइफ इंश्याेरेंस आम आदमी के लिए कम प्रीमियम वाली बहुत ही सुरक्षित और ज्यादा बाेनस की याेजना है.