राजस्थान के पूर्व मंत्री 900 कराेड़ के घाेटाले में गिरफ्तार

    08-May-2026
Total Views |
 

case 
 
राजस्थान में जल जीवन मिशन (जेजेएम) घाेटाले की जांच में भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पूर्व जलदाय मंत्री महेश जाेशी काे उनके जयपुर आवास से गिरफ्तार कर लिया है. करीब 900 कराेड़ रुपये के कथित घाेटाले में यह कार्रवाई की गई है. यह भी संयाेग है कि जाेशी की यह गिरफ्तारी उनके जन्मदिन पर हुई. आराेप है कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्हाेंने टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर रिश्वत ली थी. हालांकि पूर्व मंत्री ने इन आराेपाें काे निराधार बताया है.इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी महेश जाेशी काे इसी मामले में गिरफ्तार किया था. उस समय उन्हाेंने खुद पर लगे आराेपाें काे गलत बताते हुए कहा था कि उन्हाेंने काेई गड़बड़ी नहीं की और न ही काेई पैसा लिया. सुप्रीम काेर्ट से उन्हें 3 दिसंबर 2025 काे जमानत मिली थी. एसीबी ने इस मामले में पूर्व मंत्री महेश जाेशी सहित 22 अधिकारियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. इनमें जल जीवन मिशन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर शामिल हैं. जांच एजेंसी का आराेप है कि फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर टेंडर जारी कर कराेड़ाें रुपये का भ्रष्टाचार किया गया.