डेक्कन परिसर स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक परिसर के साैंदर्यीकरण के लिए मनपा ने 3 कराेड़ 24 लाख रुपये के काम काे मंजूरी दी है. इस अंतर्गत पत्थर की छतरी का निर्माण, भूमिगत मार्ग का साैंदर्यीकरण तथा परिसर विकास के विभिन्न कार्य किए जाएंगे. संबंधित प्रस्ताव काे स्थायी समिति ने मंजूरी दी है, ऐसी जानकारी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने दी.मनपा के भवन विभाग के माध्यम से यह काम किया जाएगा और इसके लिए मे. महिम्ना कन्स्ट्रक्शन प्रायव्हेट लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है. कंपनी ने 2 कराेड़ 74 लाख 25 हजार रुपयाें का टेंडर प्रस्तुत किया है. जाे अनुमानित बजट से 3.9 प्रतिशत अधिक है. जीएसटी, मटेरियल टेस्टिंग शुल्क और अन्य खर्चाें काे मिलाकर इस परियाेजना की कुल लागत 3 कराेड़ 24 लाख 37 हजार 703 रुपये हाेगी. भविष्य में हाेने वाली कीमत वृद्धि और मूल्यवृद्धि का अंतर अलग से अदा किया जाएगा. ऐसा मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है.
इस काम के लिए मनपा ने 3 कराेड़ 12 लाख 23 हजार रुपये का पूर्वगणना पत्रक तैयार किया था. तकनीकी स्क्रूटिनी समिति ने 20 नवंबर 2025 काे इस अनुमानपत्रक काे मंजूरी दी थी.इसके बाद 2 कराेड़ 63 लाख 94 हजार रुपये के काम के लिए निविदा प्रक्रिया चलाई गई.फिर से टेंडर का विज्ञापन 14 फरवरी 2026 काे प्रकाशित किया गया था. 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के दाैरान टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई. प्राप्त टेंडराें में से संबंधित कंपनी का चयन किया गया है.स्मारक के संरक्षण और साैंदर्यीकरण पर विशेष जाेर इस परियाेजना के अंतर्गत स्मारक परिसर में पत्थर की निर्माण शैली वाली मेघडंबरी बनाई जाएगी, साथ ही भूमिगत मार्ग काे अधिक आकर्षक बनाने के साथ परिसर का विकास किया जाएगा.डेक्कन परिसर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व काे ध्यान में रखते हुए स्मारक के संरक्षण और साैंदर्यीकरण पर विशेष जाेर दिया जा रहा है, ऐसा भिमाले ने बताया है.